कोंडागांव: विश्रामपुरी कॉलेज और ITI में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और नृत्य से छात्रों को किया गया जागरूक
जिले के विश्रामपुरी में स्तिथ शासकीय कॉलेज और आई.टी.आई. में गुरुवार को कोंडागांव पुलिस एवं राष्ट्रीय सेवा जिला योजना के संयुक्त तत्वाधान में सायबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान एवं यातायात जागरूकता, नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन कर नुक्कड़ नाटक, नृत्य संगीत के माध्यम से छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।