कोंडागांव: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने विकासनगर में स्वर्गीय रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा गुरुवार सुबह 10 बजे पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण स्वर्गीय उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विकास नगर स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे लगभग 250 युवक-युवतियों ने दो मिनट का मौन रखकर रतन टाटा जी को याद किया।