कोंडागांव: मर्दापाल में नई एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, मंत्री केदार कश्यप ने एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
वन एवं जलवायु परिवर्तन,जल संसाधन,कौशल विकास और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बुधवार करीब 4 बजे जिले के सुदूर क्षेत्र मर्दापाल तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नई एम्बुलेंस की शुरुवात कर उसे हरी झंडी दिखाई।इस अवसर पर मंत्री कश्यप ने कहा की एम्बुलेंस सुविधा के शुरू होने से निश्चित ही ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर सुविधा मिलेगी।