हरिहरगंज: हरिहरगंज से लड़की भगाने के आरोप में हुसैनाबाद के युवक पर प्राथमिकी दर्ज, हरिहरगंज पुलिस तलाश में जुटी
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़गपुर पंचायत अंतर्गत एक गांव से लड़की के लापता होने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कचरा गांव निवासी प्रवेश राम के 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार रवि को आरोपी बनाया गया है।हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने गुरुवार दोपहर 2 बजे बताया।