सहजनवा: सहजनवा में 5 वर्षीय मासूम अंशुमान सिंह का फिरौती के लिए अपहरण कर गला दबाकर हत्या, पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
फिरौती के लालच में पांच वर्षीय मासूम अंशुमान सिंह का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कलपेश राय और उसकी पत्नी नीलम राय को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई, जबकि आरोपी ने दावा किया था कि बच्चे का सिर दीवार से टकराने से मौत हुई। शव पहुंचते ही इलाके में कोहराम मच गया था।