कोंडागांव: चारगांव के पास बाइक से गिरकर व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
बाइक चालक चमरा राम कश्यप ने 7 मई को जानकारी देते हुए बताया वो और उसका मामा मोतीलाल कश्यप लेमड़ीपलाट से चारगांव जा रहे थे, इसी दौरान चारगांव के पास उसका मामा मोतीलाल कश्यप बाइक के पीछे से गिर गया। जिससे उसके सर में गंभीर चोट आई है,गंभीर चोटों के चलते मोतीलाल को 108 के पायलट देवधन साहू और MT सावित्री नाग के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।