दारू: दारू प्रखंड में मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, कामकाज ठप्प
दारू प्रखंड के मनरेगाकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, काम-काज पडा ठप्प। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर मनरेगा कर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। गत 12 मार्च से जारी इस हड़ताल के कारण प्रखंड में मनरेगा के तहत संचालित सभी विकास योजनाएं पूरी तरह से ठप्प पड़ गई हैं। काम बंद होने सेविकास की रफ्तार थम सी गई है।