अयोध्या के बरवारी टोला मोहल्ले में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। थाना राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र में बीती रात शाहजहांपुर निवासी एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए, जिनमें अंकित और पिंकी देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से श्री राम अस्पताल पहुंचाया गया।