भिवानी: भिवानी में जिला निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को मताधिकार प्रयोग करने के लिए किया गया जागरूक
हरियाणा निर्वाचन विभाग द्वारा स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शनी के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने बारे में जागरूक किया गया। इस प्रदर्शनी में वोटिंग मशीन, वीवीपैट मशीन, लाउडस्पीकर और दिव्यांगजन, बुजुर्ग, महिला व युवा तथा अन्य कला चित्रों के माध्यम से नागरिकों को आने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया गया।