भिवानी: पुलवामा शहीदों की याद में आईटीआई में आयोजित शिविर में 30 युवाओं ने किया रक्तदान
पुलवामा में आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की स्मृति में आईटीआई यूथ क्लब द्वारा मंगलवार को स्थानीय राजकीय आईटीआई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ संस्थान के कर्मचारियों व संगठन सदस्यों ने संयुक्त रूप से शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए किया। शिविर में बतौर मुख्यअतिथि आईटीआई भिवानी के जिला प्रधान जेपी श्योराण ने किया।