भिवानी: हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम
इस दौरान बालिकाओं की रोल मॉडल के साथ मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत संवाद सत्र गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोल मॉडल्स के रूप में आई डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सुमन विश्वकर्मा के अलावा एएनएम राम भतेरी, एएनएम गुड्डी, विद्यालय की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की टॉपर्स किरण एवं श्रुति विद्यालय में पहुंची।