भिवानी: घर घर सूर्य नमस्कार अभियान के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयुष विभाग से विशेषज्ञ डॉक्टर निशा योग सहायक कविता, रितु एवं तोष विशेष के अलावा रेनू ने पहुंचकर बच्चों को सूर्य नमस्कार करवाया। साथ ही साथ योग विशेषज्ञ डॉक्टर निशा ने सभी बच्चों व अध्यापकों को योग के बारे में जानकारी देते हुए एवं सूर्य नमस्कार से होने वाले लाभों का वर्णन किया।