पूरनपुर: भाकियू टिकैत गुट ने निकाला तिरंगा ट्रैक्टर मार्च, किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट की ओर से गुरुवार दोपहर 12 बजे सिरसा चौराहे से तिरंगा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। तिरंगा यात्रा सिरसा चौराहे से शुरू होकर मोहल्ला कायस्थान, एलआईसी चौराहा, तिरंगा चौराहा, पुलिस चौकी से स्टेशन रोड होते हुए बापस सिरसा चौराहे पर पहुंची। यहां किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मा