भंडरा: सियार टोली के पास अनियंत्रित होकर गहरे खेत में जा उतरा चावल लदा कंटेनर, सड़क किनारे मौजूद ग्रामीण और चालक बाल-बाल बचे।
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडरा-चट्टी मुख्य पथ पर सियार टोली के समीप रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। भंडरा राइस मिल से चावल लोड कर पंजाब के लुधियाना के लिए रवाना हुआ कंटेनर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे खेत में जा उतरा।