बांका: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली
Banka, Banka | May 17, 2025 नगर मंडल कार्यालय से शनिवार की शाम 5 बजे बाजार तक बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल के नेतृत्व में बांका भाजपा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में देश भक्त कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मिलकर देशभक्ति नारे लगाए।