बांका: मेहरपुर गांव के पास टोटो से गिरकर एक छात्र घायल, अस्पताल में हुआ उपचार
Banka, Banka | May 17, 2025 मेहरपुर गांव के पास शनिवार की दोपहर 12 बजे टोटो से गिरकर एक छात्र जख्मी हो गया। जख्मी छात्र का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार सुदशन यादव का पुत्र बालकृष्ण कुमार स्कूल से टोटो से अपने घर जा रहा था। इस दौरान घर के पास टाेटो से जल्द बाजी में उतरने के दौरान वह गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।