बांका: करझौंसा में 11 हजार हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 30 वर्षीय वेल्डिंग मिस्त्री की मौत
Banka, Banka | May 17, 2025 शनिवार की दाेपहर करीब एक बजे बांका जिले के करझौसा समीप वेल्डिंग दुकान के पास गिरे हुए 11 हजार हाइटेंशन तार के संपर्क में आने से 30 वर्षीय वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गयी। मृतक की पहचान कटोरिया के गढ़ना निवासी नीबू शर्मा पिता अरूण शर्मा के रूप में हुई है।