बांका: 10 साल से फरार 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, एसपी ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
Banka, Banka | May 17, 2025 जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल कुख्यात नवल पंजियारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की दोपहर 1 बजे एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया की अपराधी फुल्ली डूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव का रहने वाला है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। नवल पिछले 10 साल से फरार था।