बांका: सदर थाने में भूमि मामलों के निष्पादन के लिए लगा जनता दरबार, 5 मामलों का हुआ निष्पादन
Banka, Banka | May 17, 2025 सदर थाना में शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे भूमि संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बांका अंचल के सीओ प्रियंका कुमारी एवं एसआई ब्रजेश कुमार सिंह ने फरियादियों की मामले की जांच की। इस दौरान जनता दरबार में 5 मामले का निष्पादन दोनों पक्षों के समक्ष किया गया