कांके: रांची स्थित हिनू दफ्तर में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की टीम कर रही है पूछताछ, पांच दिनों का मिला है रिमांड
Kanke, Ranchi | Feb 3, 2024 जमीन घोटाले के आरोप में होटवार जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की आज से रिमांड अवधि शुरू हो गई है। ईडी की टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूर्व सीएम को होटवार जेल से हिनू स्थित ईडी ऑफिस लेकर पहुंची है, जहां ईडी की टीम पूर्व सीएम से पूछताछ कर रही है। बता दें कि इस दौरान ईडी दफ्तर के बाहर हेमंत सोरेन की सुरक्षा में सीआरपीएफ और जिला बल के जवान तैनात किए गए हैं।