कांके: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रांची दौरे को लेकर की गई बैठक
Kanke, Ranchi | Feb 3, 2024 समाहरणालय में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रांची दौरे को लेकर बैठक की गई। इस बैठक में कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन के दौरान सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।