मंदसौर: सिंहस्थ 2028 की तैयारी में मंदसौर पुलिस, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का प्रशिक्षण शुरू
वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर मंदसौर पुलिस ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और श्रद्धालुओं से प्रभावी संवाद स्थापित करने के संबंध में प्रशिक्षण हुआ