5 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र
---
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन प्रणाली की टीम द्वारा गत माह में खण्डवा जिले के 5 आयुष्मान आरोग्य मंदिर जिसमें पंधाना विकासखण्ड के बिलुद व डोंगरगांव, पुनासा विकासखण्ड के बाईफल, खण्डवा विकासखण्ड के दोदवाड़ा व खालवा विकासखण्ड के जूनापानी में स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्चुअली मूल्यांकन किया गया था। मूल्यांकन के दौरान उन्होंने ओ.पी.डी. कक्ष, दवा वितरण कक्ष, स्टोर कक्ष, रिकार्ड संधारण एवं सम्बंधित कर्मचारियों का मूल्यांकन किया। साथ ही मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बंध में भी ग्रामीणजनों से चर्चा की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जुगतावत ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य टीम ने मापदण्डों के अनुसार मूल्यांकन के बाद बाईफल, जूनापानी, दोदवाड़ा बिलूद और डोंगरगांव को गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#khandwa
5 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026