छैगांवमाखन के जनकल्याण शिविर में 310 आवेदनों का किया निराकरण
---
विकासखण्ड मुख्यालय छैगांवमाखन में आयोजित 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर में दूसरे दिन शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील उपस्थित रहे। शिविर की अध्यक्षता पंधाना विधायक छाया मोरे ने की। इस जन कल्याण शिविर में 487 मांग पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 310 का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया एवं शेष को संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया।
शिविर में संबोधित करते हुए सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है। विधायक श्रीमती छाया मोरे ने क्षेत्र के ग्रामीणजनों से कहा कि सरकार नागरिकों के समग्र विकास के लिए सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आव्हान किया कि लोक कल्याण शिविर में सम्मिलित होकर अपनी मांगों एवं समस्याओं का आवेदन दें, सभी आवेदनों का संबंधित विभाग द्वारा निराकरण किया जावेगा। साथ ही उन्होंने पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण करने एवं जलगंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जलसंरक्षण संबंधी गतिविधि करने की बात कहीं।
शिविर को जनपद पंचायत अध्यक्ष महेन्द्रसिंह सावनेर, जिला पंचायत सदस्य श्रीराम चौधरी ने भी संबोधित किया। शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज डाले, तहसीलदार शीतल रणदा, नायब तहसीलदार, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शंकरसिंह सोलंकी, बीआरसीसी एस.आर. सुल्या सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे। उपस्थित अधिकारियों ने अपने अपने विभाग से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दी। शिविर में हितग्राही मूलक योजना के तहत डेयरी योजना, आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय कल्याणी पेंशन योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय दिव्यांग पेशन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत सहायता प्रदान की। साथ ही विधायक निधि से पानी के टेंकर 10 ग्राम पंचायतों को प्रदान किये गये। इस अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत मध्यान्ह भोजन समूहों की कुंकिग प्रतियोगिता में 31 स्वयं सहायता समूह के रसोईयों ने भाग लिया।शिविर का संचालन शिक्षक प्रशांत दीक्षित ने किया एवं आभार संतोष हिरवे ने माना।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Gyaneshwar Patil
#khandwa
2 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026