शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने की चर्चा
गिरिडीह/पचम्बा। आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पचम्बा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में साइबर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर तथा पचम्बा थाना प्रभारी की मौजूदगी में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों ने पर्व को लेकर अपनी बात और सुझाव रखे।
बैठक में पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी सर्विलांस, साफ-सफाई तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, लोगों ने दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।
बैठक में परसाटांड़ के पूर्व मुखिया निर्मल प्रसाद, समाजसेवी संजय झा, अनवर अंसारी, अजय सर, इरफान आलम, समाजसेवी मिंटू, वार्ड पार्षद कृष्णा साव, मुमताज अंसारी,मुखिया प्रीतिनिधी मेहताब मिर्जा समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।