जमुई: कुरवाटांड़ गांव में पति ने पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | May 3, 2026 गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरवाटांड़ गांव में घरेलू हिंसा की एक शर्मनाक घटना रविवार 11 बजे सामने आई है। यहां एक सरफिरे पति ने अपनी पत्नी को लाठी-डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया है।घायल महिला की पहचान तुलसी देवी के रूप में हुई है।