नीम चक बथानी: भूमि विवाद में झगड़े के दौरान देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी फरार
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बहोरमा गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। इस दौरान एक पक्ष के शशिभूषण डॉउन उर्फ राजू यादव और उसके चचेरे भाई के बीच विवाद बढ़ गया, जिसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी गई।सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस फेकर फरार हो गया।