अजीतमल: मौहारी ओवरब्रिज के पास कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दंपती और मासूम बेटा घायल, छह वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर
नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम मौहारी ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनका छह वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कंटेनर के पहिये में फंसकर काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई।