कोईलवर: कोइलवर में शारदीय खरीफ महाअभियान 2026 को लेकर प्रखंड स्तरीय कर्मशाला आयोजित
शारदीय खरीफ महाअभियान 2026 के सफल संचालन एवं किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रखंड कृषि कार्यालय, कोईलवर के सभागार में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) भोजपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन दोपहर 3:00 बजे किया गया।