हज़ारीबाग: हजारीबाग में जनजातीय गौरव उत्सव का भव्य शुभारंभ, 80 स्टॉलों में दिखी जनजातीय हुनर की झलक
हजारीबाग के बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में सोमवार को जनजातीय गौरव उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। 17 से 24 अगस्त तक चलने वाले इस उत्सव का उद्घाटन सांसद मनीष जायसवाल ने किया। उत्सव में विभिन्न राज्यों की महिला उद्यमियों और महिला समूहों ने करीब 80 स्टॉल लगाए हैं। यहां कपड़े, अचार, हस्तशिल्प, सजावटी सामान समेत कई स्वनिर्मित उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं