बिहपुर: रंगदारी और मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 03 जून 2023 को बिहपुर थाना कांड संख्या 336/23 दर्ज किया गया था, जिसमें बोताली शर्मा उर्फ निरंजन शर्मा सहित अन्य पर वादी के भाई को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है।