सतबरवा के मेलाटांड़ में शनिवार को कुत्ते के काटने से चार लोग जख्मी हो गए। इनमें दो छात्रा, एक बच्चा समेत चार शामिल हैं। सभी का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जयराम सिंह ने बताया कि एक बच्चा, एक युवक तथा दो अन्य लोगों को कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया।