इमामगंज: बिजली विभाग के जेई पर अवैध वसूली का आरोप, फैक्ट्री में अधिक लोड संचालन की जांच की मांग
Imamganj, Gaya | May 20, 2026 इमामगंज प्रखंड अंतर्गत मंझौली गांव निवासी उमेश साव ने बिजली विभाग के जेई सचिन कुमार पर डराकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। उमेश साव का कहना है कि उनकी आइसक्रीम फैक्ट्री में बिजली लोड अधिक बताकर पहले करीब दस लाख रुपये का फाइन लगाने की बात कही गई। बाद में निवेदन करने पर 70 हजार रुपये में समझौता किया गया। उमेश साव ने दावा किया कि उक्त राशि में कुछ भुगतान फ