पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में DAESI के 37 सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र मिले, खाद के संतुलित इस्तेमाल पर जोर दिया गया
Purnea East, Purnia | Nov 2, 2026
पूर्णिया में DAESI के 37 सफल प्रतिभागियों को मिले प्रमाण-पत्र, खाद के संतुलित इस्तेमाल पर जोर पूर्णिया के कृषि विज्ञान केंद्र में DAESI (कृषि आदान विक्रेताओं के लिए एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम) की अंतिम परीक्षा में सफल 37 प्रतिभागियों को सोमवार की दोपहर 1 बजे प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान पार्षद अनिल कुमार ठाकुर मौजूद रहे।