सेन्हा: जिले में 13 मई को मतदान के मद्देनजर 48 घंटे पूर्व शराब की दुकानें रहेगी बंद: अनिल कुमार शर्मा, उत्पाद अधीक्षक
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले भर में शराब की दुकानों को लेकर विशेष निर्देश जारी कर दिया गया है। 13 मई को होने वाले चौथे चरण के मतदान को लेकर लोहरदगा जिले भर की समस्त देसी और विदेशी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यह जानकारी उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर कहा।