विभूतिपुर: विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय स्थित आधार केन्द्र के निकट से बाइक चोरी
विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय परिसर के आधार पंजीयन केन्द्र के निकट से अज्ञात चोरों ने दिन-दहाड़े बाइक चोरी कर ली। इसको लेकर रोटगन्ना निवासी सुदीन यादव के पुत्र असेसर यादव ने विभूतिपुर थाना में एक आवेदन दिया है। कहा है कि वह प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पेड़ के नीचे बाइक लगाकर काउंटर पर आधार पंजीयन कराने गया। इस बीच किसी भी अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी कर ली।