विभूतिपुर: विभूतिपुर के डीबीकेएन महाविद्यालय में आंतरिक अंक देने में पांच हजार रुपए की वसूली के खिलाफ परीक्षा नियंत्रक से शिकायत
एलएनएमयू विश्वविद्यालय दरंभगा अंतर्गत डीबीकेएन महाविद्यालय नरहन बीएड प्रथम वर्ष 2023-25 के छात्र-अध्यापको ने आंतरिक अंक देने के बदले 5 हजार रुपए की वसूली करने का आरोप लगाते हुए एलएनएमयू दरभंगा परिक्षा नियंत्रक से महाराणा कुमार, कुंदन कुमार, मोहम्मद सैफिल महबूब, राजेश कुमार, बबली आर्या, राकेश कुमार, विकास कुमार, रोहित दास ने लिखित शिकायत किया है ।