विभूतिपुर: विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में सुहागिनों ने अखण्ड सुहाग वास्ते वट सावित्री पूजा कर लिया आशीर्वाद
विभूतिपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सुबह से ही वटवृक्ष के पास सुहागिनों की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं ने विधि विधान से बरगदवृक्ष की पूजा की। वट सावित्री व्रत की कथा सुनकर पति की दीर्घायु की कामना की। निर्जला उपवास रहकर महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की पूजा एवं वट वृक्ष की परिक्रमा की अखण्ड शौभाग्य सुहाग धागा से इन्हे लपेटा गया।