विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने गायब हुई नाबालिग को दो साल बाद किया बरामद
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 2 वर्ष पहले गायब हुई एक नाबालिक लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो करीब 2 वर्ष पूर्व 7 मई 2022 को कोचिंग पढ़ने गई एक नाबालिक लड़की को कतिपय लोगों ने गलत नीयत से अपहरण कर लिया। जिस संबंध में अपहृता के पिता ने स्थानीय थाना में सात लोगों को नामजद करते हुए अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराया था।