गुन्नौर: गांव जमालपुर डांडा में मकान और जमीन में हिस्सा मांगने आई बहनों से हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बबराला थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर डांडा निवासी महिपाल की चार बेटियां चांदनी पूजा सीमा और केसर शादीशुदा हैं। उनका कोई सगा भाई नहीं है। वर्ष 2017 में माता-पिता की मृत्यु के बाद उनकी करीब चार बीघा जमीन चारों बेटियों के नाम दर्ज हो गई थी। आरोप है कि इस जमीन पर उनके रिश्तेदार फसल कर रहे हैं और लंबे समय से जमीन व मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।