देवास। बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखकर स्कूल मैजिक वाहन को पानी से भरे अंडरब्रिज में उतारने का मामला सामने आया है। बच्चों को लेकर जा रहे मैजिक चालक ने वाहन को पानी से भरे अंडरब्रिज में उतार दिया, जिसके बाद मैजिक अंडरब्रिज में फंस गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मैजिक को बाहर निकलवाकर बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है।
सीएसपी सुमित अग्रवाल के अनुसार मामले में स्कूल प्रबंधन और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बैरिकेडिंग हटाकर वाहन को अंडरब्रिज में ले जाने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews