आज़मगढ़: महलिया में ताला चटका कर शराब व बीयर की दो दुकानो में रखा बिक्री का हजारों रूपए ले कर चोर फरार
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महलिया गांव में शराब की 2 दुकानों का ताला चटका कर इसमें रखा बिक्री का सात हजार सात सौ रुपए चोर उठा ले गए। पहचान के डर से दुकान के सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी साथ ले गए और पास की देशी शराब की दुकान के कैमरे का तार नोंच कर इसे क्षतिग्रस्त कर दिए। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ निवासी अवधेश सोनकर की बियर की दुकान है।