आज़मगढ़: मातबरगंज लालङिग्गी बांध के समीप अंडरग्राउंड वायरिंग के खुले बॉक्स के करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, उठे सवाल
आजमगढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र के मातबरगंज में लालडिग्गी बांध के समीप देशी शराब के ठेके के पास अंडरग्राउंड बिजली के खुले बॉक्स में संतुलन बिगड़ने से गिरने से 30वर्षीय युवक की रविवार को सुबह करीब 10 बजे मौत हो गई। मृतक रवि कुमार चौहान पुत्र स्व प्रसाद चौहान थाना कोतवाली के खत्री टोला मोहल्ले का निवासी था। वह पुरानी सब्जी मंडी चौराहा व आसपास पल्लेदारी करता था।