आज़मगढ़: देवड़ा दामोदरपुर में पोखरे में डूबने से अधेड़ की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवड़ा दामोदरपुर गांव में पोखरे में डूबने से 50 वर्षीय एहतेशाम की मौत हो गई। रविवार को सुबह पोखरे में शव उतराया मिला तब लोगों ने देखा और पोखरे के मालिक को जानकारी दी। सूचना oar मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर लाया गया। रविवार को दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।