आज़मगढ़: मंडलीय जिला चिकित्सालय के एसआईसी डॉ आमोद कुमार ने एडी स्वास्थ्य की जिम्मेदारी संभालने के बाद प्राथमिकता की दी जानकारी
आजमगढ़ के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण AD के पद पर आजमगढ़ के मंडलीय जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ आमोद कुमार ने ज्वाइन किया है। इसके उपरांत उन्होंने निवर्तमान सीएमओ डॉ इंद्र नारायण तिवारी को रिलीव किया। इस अवसर पर निवर्तमान CMO आईएन तिवारी और एसआईसी डॉक्टर आमोद कुमार ने एक दूसरे को अगली जिम्मेदारियों के प्रति शुभकामनाएं दी।