आज़मगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को आजमगढ़ कलेक्ट्रेट पर मीटिंग को लेकर रंगरोगन संग युद्ध स्तर पर चला सफाई अभियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार 22 जुलाई को जनपद में आएंगे उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई। रविवार को अवकाश के दिन भी अधिकारियों की भाग दौड़ लगी रही। कलेक्ट्रेट भवन की रंग रोगन के साथ ही साफ सफाई वह अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा था। इस दौरान कई कारीगर कलेक्ट्रेट भवन में लगाए गए थे। हरिहरपुर में भी तैयारी थी।