आज़मगढ़: नैनीजोर नई बस्ती में आम के पेड़ पर चढ़ी बालिका संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के नैनिजोर नई बस्ती में पेड़ पर चढ़ी बालिका संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको स्थानीय अस्पताल पर ले जाया गया। जहां से रेफर होने पर रविवार को आजमगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन के अनुसार 7 वर्षीय दिव्या साहनी बच्चों के साथ खेल रही थी। खेल-खेल में ही वह पेड़ पर चढ़ गई। तभी गिर गई।