बेलहर: साहबगंज हाट परिसर में बीडीओ ने किया मुखिया और दुकानदारों के साथ बैठक हाट की सफाई और कचरा प्रबंधन पर हुई चर्चा
Belhar, Banka | Jan 16, 2024 साहबगंज हाट परिसर में बीडीओ राजीव रंजन ने डीएम के आदेश के आलोक में मुखिया नंदेश्वरी यादव और दुकानदारों के साथ बैठक किया। बैठक में सीओ नागेंद्र प्रसाद और थानाध्यक्ष राजेश कुमार भी उपस्थित थे। बैठक में सोमवार और शुक्रवार को स्वच्छता कर्मी द्वारा कचरा सफाई करने और खर्च के रूप में हाट प्रबंधक द्वारा पांच सौ रुपए भुगतान करना होगा। गंदगी फैलाने वालों से दो सौ रुपए जुर्माना लिया जाएगा।