बेलहर: बिहार सरकार की ओर से साहबगंज बेलहर और राजपुर विद्यालय में किया गया शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
Belhar, Banka | Jan 15, 2024 बिहार सरकार की ओर से साहबगंज और बेलहर प्लस टू विद्यालय और बेलहर प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय में आज शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में जिला प्रशासन की ओर से जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अभय कुमार और बांका नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनाननाथ सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी गई।