बिंदकी: बिंदकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और खजुहा चौकी प्रभारी को आईजी ने निलंबित किया, हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश मिश्रा तथा चौकी प्रभारी अनुज कुमार को शुक्रवार की शाम 4 बजे पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज अजय कुमार मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरोप है कि बिंदकी क्षेत्र के अरईपुर घेरवा के निकट नरैचा रोड में एक देसी तथा बियर के ठेके में बदमाशों द्वारा की गई घटना की रिपोर्ट हल्की धाराओं में दर्ज की गई है।